पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का आज जन्मदिन है। मुंबई के कंजुरमार्ग स्थित इंदिरा नगर में 18 जनवरी 1972 को जन्मे विनोद बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियित के दमपर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। छोटे लेकिन दमदार करियर वाले विनोद कांबली हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।