पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन रहने वाले इंश्योरेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने पत्नी से झगड़े के बाद शुक्रवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों का कहना है कि रात में दोनों का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए थे। शनिवार को सिहानी गेट पुलिस को आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। बावजूद इसके पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से नैनीताल उत्तराखंड के रहने वाले 29 वर्षीय विनोद बिष्ट राजनगर एक्सटेंशन की सेवी विला डे सोसाइटी में पत्नी वंदना के साथ रहते थे। विनोद नोएडा की प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर थे। बताया गया है कि विनोद ने करीब छह साल पहले वंदना पुत्री मनोज वाजपेयी से लव मैरिज की थी।