कुल्लू। विकास खंड कुल्लू के तहत आने वाली ग्राम पंचायत शिल्लीराजगिरी में उप प्रधान पद के लिए रविवार को चुनाव हुआ। चुनाव में उप प्रधान पद की बाजी प्रेम चंद ने मारी। प्रेम चंद ने 328 मत हासिल कर उप प्रधान पद का चुनाव जीता। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 79 वोटों से हराया।
पंचायत में उप प्रधान पद के लिए मैदान में चार उम्मीदवार थे। धर्मदास 249 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मानचंद 238 मतों के साथ तीसरे, लाल चंद को 148 मतों के साथ ही संतोष करना पड़ा। तीन वोट रिजेक्ट हुए। उप चुनाव को लेकर लोगों का उत्साह देखने को मिला। उप प्रधान पद के उप चुनाव में 67 फीसदी पोलिंग हुई। मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया था, जो तीन बजे तक चलता रहा। शाम पांच बजे के बाद शिल्लीराजगिरी में उप प्रधान पद के लिए हो रहे मतों की गणना का सिलसिला आरंभ हुआ। शाम छह बजे के बाद चुुनाव परिणाम निकाला गया। गौर रहे कि पंचायत में उप प्रधान की मौत के बाद यह पद खाली चल रहा था। कुल्लू जिले में पंचायती राज संस्थाओं के 13 पदों के लिए उप चुनाव होना था। लेकिन दस सदस्य इसमें निर्विरोध ही चुने गए थे। ग्राम पंचायत काईस और कलैहली पंचायत में सदस्यों के लिए कोई आवेदन नहीं आया। लेकिन शिल्लीराजगिरी में चार सदस्यों के नामांकन के आखिर दिन तक रहने के बाद चुनाव हुए। जिला पंचायत अधिकारी विमला भट्टी ने कहा कि पंचायत शिल्ली राजगिरी में रविवार को उप प्रधान पद के लिए चुनाव करवाया गया है। उन्होंने कहा कि उप प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव में 67 फीसदी पोलिंग हुई है।