न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:25 AM IST
आठ अप्रैल के दिन कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारें में शायद आप नहीं जानते होंगे। हम आपको ऐसी ही कई इतिहास में दर्ज घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं।
मंगल पांडे का नाम हर कोई जानता है क्या आप जानते हैं, देश की स्वाधीनता के लिए 8 अप्रैल 1857 को ही मंगल पांडे ने कुर्बानी दी थी। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के लिए पागलों की तरह लड़ने वालों ने दिल्ली की सेंटल असेंबली में 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था।
देश दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-
1857 |
ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दे दी गई। |
1894 |
भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन। |
1929 |
क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी। |
1950 |
भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। |
1973 |
स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है। |
2013 |
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन । वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं |
2020 |
देश में कोरोना संक्रमित मामले 5,700 के पार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी |
|
जापान में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को भगवान बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं। |
विस्तार