आम बाजार में आना शुरू हो गया है। गर्मियों के इस मौसम में लगभग सभी लोग इस बात का इंतजार करते हैं कि बाजार में आम कब आए। आम बेहद ही स्वादिष्ट होता है और अममून सभी लोगों को पसंद भी होता है। इस फल को सभी फलों का राजा भी कहा जाता है। आमतौर पर देखा जाता है कि इस फल को छीलते वक्त काफी मात्रा में वेस्टेज होती है या छीलने के बाद भी छीलका आम में ही लगा रह जाता है।