आज के समय में पढ़ाई और करियर को लेकर प्रतियोगिता बहुत बढ़ गई है, हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा करे, मन लगाकर पढ़ें, लेकिन कभी-कभी बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। वे पढ़ाई करते समय मन एकाग्र नहीं रख पाते हैं। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा तनाव माता-पिता को होता है। वास्तु में हर स्थान के लिए नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए स्टडी करने के स्थान या स्टडी रूम का सही प्रकार से व्यवस्थित होना बहुत आवश्यक होता है। स्टडी रूम का वास्तु सही न होने के कारण भी पढ़ाई पर सही से ध्यानकेंद्रित नहीं हो पाता है। इसलिए वास्तु की कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है।