वास्तु में घर की सजावट करते हुए भी कई बातों को ध्यान में रखना आवश्यक बताया गया है। लोग घरों की सजावट करते समय बहुत सारी चीजें अपने घर में लगाते हैं। जिससे घर देखने में सुंदर लगे और घर में आने पर मन को प्रसन्नता प्राप्त हो। लेकिन कुछ चाजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ सकती है जिसके कारण आपके घर में कलह होने लगता है साथ ही कई प्रकार की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जानते हैं कि घर में कौन सी चीजें नहीं लगानी चाहिए।