मेडागास्कर से 70 किलोमीटर उत्तर में स्थित है द्वीप ऑर्गन पाइप्स। आश्चर्यजनक प्राकृतिक खूबसूरती वाला यह द्वीप करीब 12.5 करोड़ साल पहले तब अस्तित्व में आया जब मेडागास्कर अफ्रीका से अलग हुआ। यहां केवल नाव से पहुंचा जा सकता है और अब तक गिनती के पर्यटक ही यहां पहुंचे हैं, लेकिन इसे हिंद महासागर का अनमोल हीरा कहा जाता है।