महाराष्ट्र के अलीबाग शहर में अगर आप पर्यटकों से भरी जगह से आगे बढ़कर लोगों से पूछेंगे कि सिनेगॉग कहां है, तो शायद आपको इस सवाल का जवाब नहीं मिलेगा। 'मागन ऑबोथ' जैसे मशहूर सिनेगॉग के बारे में इन लोगों को नहीं पता! ये सवाल आपके मन में आ सकता है। मेरे मन में भी यह सवाल आया लेकिन तभी एक स्थानीय महिला ने मुझसे पूछा, "आप सिनेगॉग नहीं, मशीद (मस्जिद) कहिए।" जब मैंने मस्जिद पूछा तब जाकर लोगों की समझ में आया।
"अच्छा! आपको मस्जिद जाना है...', ये बोलकर कोई भी आपको सिनेगॉग तक ले जाएगा। और फिर ये सवाल आपके मन में आएगा कि कोई सिनेगॉग को मस्जिद कैसे कह सकता है? सिनेगॉग यहूदियों के प्रार्थनास्थल को कहते हैं।
"अच्छा! आपको मस्जिद जाना है...', ये बोलकर कोई भी आपको सिनेगॉग तक ले जाएगा। और फिर ये सवाल आपके मन में आएगा कि कोई सिनेगॉग को मस्जिद कैसे कह सकता है? सिनेगॉग यहूदियों के प्रार्थनास्थल को कहते हैं।