अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अनुराग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पायल नाराज हैं। बताया जा रहा है कि अब पायल आज (सोमवार) वर्सोवा पुलिस स्टेशन जाकर अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करने की वजह पूछेंगी। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगी।