साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' में बॉबी का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अभिनेता फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। ल्यूकस के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ल्यूकस के साथ काम चुके फरहान अख्तर, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट सहित अन्य सितारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
'फुकरे' फेम अभिनेता ल्यूकस का निधन, फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि
'फुकरे' फेम अभिनेता ल्यूकस का निधन, फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि