राजकुमार राव आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी एक्टिंग की तारीफ न सिर्फ देश में होती है बल्कि विदेश में भी होती है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब राजकुमार राव को कोई नहीं जानता था। राजकुमार एक आम लड़के की तरह मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर गए थे। शाहरुख खान के लिए राजकुमार की दीवानगी इस कदर थी की पहली बार मुंबई आते ही वो शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके घर 'मन्नत' के बाहर छह से सात घंटे तक खड़े रहे थे लेकिन फिर भी वो शाहरुख से नहीं मिल पाए थे। हालांकि उन्हें बाद में शाहरुख खान से मिलने का मौका मिला था।