बीती अप्रैल को हमने बॉलीवुड के चमकते सितारे अभिनेता ऋषि कपूर को खो दिया। उन्होंने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर लंबे समय तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। ऋषि कपूर को गुजरे दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उनका परिवार और फैंस हमेशा सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने एक बार फिर से उनको सोशल मीडिया पर याद किया है।