बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने नौ जून को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन को उन्होंने मुंबई में अपने माता-पिता के साथ मनाया। वहीं अभिनेत्री को सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस और कई फिल्मी सितारों ने जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को सोनम कपूर को जन्मदिन की बधाई देना भारी पड़ गया।