हिंदी सिनेमा में चार बड़े सालाना जलसे पुरस्कारों के होते हैं। फिल्मफेयर पुरस्कार, स्क्रीन पुरस्कार, जी सिनेमा पुरस्कार और उमंग। सबसे आखिरी वाला पुरस्कार चूंकि मुंबई पुलिस खुद कराती है तो जिनको भी इसके लिए न्योता जाता है, उस सितारे को यहां आना ही होता है। फिल्मफेयर पुरस्कार खरीदने की बात ऋषि कपूर अपनी बायोग्राफी में लिख चुके हैं, अब स्क्रीन अवार्ड्स आयोजित करने वाले मीडिया समूह के पूर्व सीईओ और एडिटर इन चीफ रह चुके शेखर गुप्ता ने इन पुरस्कारों को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं।