दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी निष्कर्ष निकलकर सामने नहीं आ पाया है। सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे लोग अब भी लगातार मैदान में डटे हुए हैं। इस मामले से निकले ड्रग्स के एंगल के चलते सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती करीब एक महीने तक जेल में बंद थीं। अब हाल ही में उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। लेकिन रिया की रिहाई से शेखर सुमन खुश नहीं नजर आ रहे हैं।