अभिनेत्री सागरिका घाटगे को फिल्म चक दे इंडिया से जाना जाता है। फिल्म में उन्होंने प्रीति सबरवाल का किरदार निभाया था। सागरिका ने नवंबर 2017 में क्रिकेटर जहीर खान के साथ शादी की। दोनों मुंबई में अपने सपनों के घर में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान सागरिका और जहीर खान ने अपने घर से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं। इसी कड़ी में चलिए हम आपको उनके शानदार घर की तस्वीरें दिखाते हैं।