टीवी के सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' में अब बिहार के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव एंट्री लेने वाले हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपने फैंस से घर के तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में भोजपुरी सुपरस्टार को इंट्रोड्यूस कराया। खेसारी की शो में जल्द ही धमाकेदार एंट्री होने वाली है। घर में एट्री करने से पहले खेसारी एक सीक्रेट रूम में रह कर सारी चीजों को एनलाइज करेंगे। इस तरह कुछ दिन बिताने के बाद खेसारी को घर में एंट्री मिलेगी। बिग बॉस में इससे पहले भी कई बिहारी कंटेस्टेंट आकर अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस बार बारी है खेसारी लाल यादव की। बिग बॉस में एंट्री से पहले आइए आपको बताते हैं खेसारी लाल यादव की लाइफस्टाइल और स्ट्रगल के बारे में।