लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर कई पुराने टीवी शोज का प्रसारण किया जा रहा है। इस लिस्ट में रामानंद सागर की रामायण, बीआर चोपड़ा की महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, द जंगल बुक सहित कई टीवी शोज शामिल हैं। 80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और इसका फायदा दूरदर्शन की टीआरपी को हुआ है।