जम्मू-कश्मीर में कोरोना से जंग में सुरक्षाबल अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में आज कुपवाड़ा पुलिस ने कोविड-19 पर एक जागरूकता रैली आयोजित की। जिसमें लोगों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। साथ ही लोगों को बताया गया कि ऐसा न करने पर वह दंड के भागीदार होंगे। वहीं पुलिस की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया। घरों की खिड़कियों से लोगों ने पुलिस को सलाम कर उनका अभिवादन भी किया।