इंसान की जिंदगी में जिस तरह तेजी से बदलाव आया है ठीक उसी तरह वो कई बीमारियों के चपेट में भी आया है। भागदौड़ और अनियमितता वाली जिंदगी के कारण आज के समय में ऐसी कई बीमारियां जन्म ले रही हैं, जिससे हर दूसरा इंसान जूझ रहा है। इन्हीं बीमारियों में से एक है डायबिटीज। डायबिटीज यानी मधुमेह रोग एक बड़ा चुनौती बन गया है। इस बीमारी से भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व परेशान है। डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियां बेहद खतरनाक होती हैं जो मरीज की जान भी ले सकती हैं। हालांकि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण को पहचानकर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन डायबिटीज के दौरान नुकसान पहुंचा सकता है।