कई बार पति-पत्नी के रिश्ते में खटास के अतिरिक्त कुछ शेष नहीं रह जाता है। पुरुषों की कई हरकतें स्त्रियों को भावात्मक रूप से ठेस पहुंचाती हैं। भले ही पत्नी पति का विरोध नहीं करती हों पर मन से वो पति का सम्मान भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में रिश्ता समय के साथ कमजोर होते जाता है। पति को खुद का व्यवहार सामान्य लगता है और पत्नी की नजरों में सम्मान का भाव दिन-ब-दिन कम ही होता है। बहुत जरूरी है कि पत्नी और पति दोनों रिश्ते में अपनी जिम्मेदारी समझें नहीं तो एक पक्ष हमेशा दोषी रहेगा। आइए जानते हैं, पतियों में वो कौनसी आदते हैं, जो पत्नियों को नहीं आती हैं पसंद।