नदियों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना मुमकिन नहीं है। नदियां है तो जीवन है। धरती के 71 फीसदी हिस्सा पानी है, लेकिन 97.3 फीसदी पानी पीने योग्य नहीं है। शेष 2.7 फीसदी जल हमें नदियों, झीलों, तालाबों से प्राप्त होता है। नदियों के इसी महत्व के प्रति जागरूकता के लिए विश्व नदी दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई। हर साल सितंबर के अंतिम रविवार को विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। साल 2005 में इसकी शुरुआत हुई। इस बार यह 27 सितंबर को है। इस अवसर पर आप भी अपनों को नदियों का महत्व बताते संदेश शेयर कर सकते हैं।