देश भर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज हुआ। पहले चरण के पहले दिन प्रदेश भर के 27 सेंटरों में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू हुई और करीब 1536 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके बाद सेंटरों की संख्या बढ़ाकर 46 कर दी जाएगी। हिमाचल में पहले चरण में 41 हजार लोगों को यह वैक्सीन लगाई लगाई जा रही है। इसमें डॉक्टर, नर्स, आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग के चालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रदेश में यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा। 28 दिन बाद स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगेगा।