देव दिवाली काशी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली 30 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार खास बात ये है कि कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया भी लगने जा रहा है। देव दिवाली को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सभी देवता स्वर्गलोक से काशी में दिवाली मनाने आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन दीप दान करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं। आइए जानते हैं इस पर्व का धार्मिक महत्व है और देव दिवाली का शुभ मुहूर्त क्या है।