Chhath Puja Ki Vidhi: हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस चार दिवसीय उत्सव की शुरुआत चतुर्थी तिथि नहाय-खाय के दिन से ही हो जाती है। इस बार छठ पर्व का आरंभ 18 नवंबर को होगा और छठ की मुख्य पूजा 20 नवंबर को की जाएगी। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान के सुखमय जीवन एवं उन्नति के लिए रखा जाता है। इस व्रत को स्त्री पुरुष सभी समान रुप से कर सकते हैं। यह व्रत अत्यंत कठिन होता है। व्रत करने वाले लोग 36 घंटो का लंबा व्रत करते हैं। छठ के पर्व को महापर्व कहा जाता है। इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। अगर आप भी छठ पूजा करने जा रहे हैं तो सभी पूजा सामग्री एकत्रित करके रख लेनी चाहिए। जिससे पर्व के समय आपको कोई परेशानी न हो। तो चलिए जानते हैं छठ पूजा की सामग्री, पूजा विधि एवं तिथि...