हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतरेस का पर्व मनाते हैं। 2020 में धनतेरस का त्योहार 13 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन से दीपावली का त्योहार की धूम शुरू हो जाती है, इस दिन लोग चांदी और अन्य धातुओं के बर्तन के साथ नई चीजों की खरीददारी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो वस्तु हम खरीदते हैं उसमें तेरह गुना बढ़ोत्तरी होती है। धनतेरस के त्योहार पर भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। धनवंतरी भगवान देवताओं को चिकित्सक हैं इसलिए उन्हें चिकित्सा का देवता माना जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। जानते हैं कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के पीछे क्या है कारण...