गरुड़ पुराण का 18 पुराणों में विशेष महत्व माना गया है। इस पुराण के अधिष्ठात देव भगवान श्री हरि विष्णु हैं। इस पुराण में भगवान विष्णु की भक्ति का विसतृत रुप से उल्लेख किया गया है। गरुड़ पुराण में अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार मिलने वाले फल के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण में कई ऐसी बाते बताई गई है जिन्हें अपनाकर मनुष्य अपने जीवन में सफल बन सकता है। गरुड़ पुराण की बातों का सही प्रकार से अनुसरण करने पर इस लोक के साथ परलोक में भी मनुष्य को सदगति प्राप्त होती है।