कार्तिक मास की अमावस्या का जितना महत्व माना गया है उतना ही महत्व कार्तिक मास की पूर्णिमा का माना जाता है। इस बार कार्तिक मास की पूर्णिमा 30 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन दान और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। इसी दिन गुरुनानक जयंती होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। पुराणों में भी इस पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि कार्तिक माह विष्णु जी को प्रिय होता है। इस दिन देव दिवाली मनाने की भी परंपरा है। जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर दान-स्नान का महत्व और कथा