कार्तिक मास की पूर्णिमा हिंदू धर्म मानने वालों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा 30 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था। पुराणों में भी कार्तिक मास की पूर्णिमा का महत्व बताया गया है। इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कुछ कार्य अवश्य करने चाहिए, इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।