सनातन धर्म में स्त्री को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए उनको पूजनीय माना गया है। नवरात्रि को शक्ति की पूजा का पर्व माना गया है, इसलिए नवरात्रि के समापन यानि नवमी तिथि को कन्याओं को भोजन करवाने की परंपरा है। नवरात्रि में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरुप मान कर पूजा जाता है। कन्याओं को सम्मान के साथ भोज कराने के पश्चात उनको भेंट स्वरुप कुछ न कुछ अवश्य दिया जाता है। इससे मां भगवती प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। कन्या भोज में कन्याओं को देने के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है। जानते हैं कि कौन वे चीजे कौन सी हैं।