हिंदी प्रवक्ता अवधेश की हत्या के मामले में पत्नी की साजिश से पड़ोसी हैरत में हैं। घर में ताला पड़ा हुआ है। पड़ोसी इस परिवार के बारे में बात करने से कतरा रहे हैं। कर्मचारी नगर में पुलिस चौकी के पास निर्मल रेजीडेंसी में कुछ साल पहले ही अवधेश कुमार ने मकान बनवाया था। पत्नी विनीता घर के बाहरी हिस्से में ब्यूटी पार्लर भी चलाती थी। अवधेश का रोज घर से ही अपने कॉलेज आना-जाना होता था। अब करीब दस दिन से घर में ताला पड़ा है। विनीता पहले से ही गायब है।