शिमला। नगर निगम महापौर की हॉट सीट के लिए अब एक और भाजपा पार्षद दावेदार बनकर सामने आ रहे हैं। शहर के सबसे बड़े वार्ड कृष्णानगर से भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार भी मेयर की दौड़ में शामिल हो गए हैं। बिट्टू को मेयर बनाने के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। उनका दावा इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि कृष्णानगर वोटरों के हिसाब से न सिर्फ सबसे बड़ा वार्ड है, बल्कि भाजपा का गढ़ बनकर भी उभरा है। इसके अलावा बिट्टु शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज के करीबियों में से भी एक हैं। खुद मंत्री के लिए भी कृष्णानगर को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। कृष्णानगर से इससे पहले कांग्रेस ने भी सोहनलाल को महापौर बनाया था। भाजपा पार्षद के समर्थक इसी बात पर अड़ रहे हैं कि जब कांग्रेस यहां से महापौर दे सकते हैं तो भाजपा को भी कोई परेशानी नहीं हो सकती। स्थानीय विधायक का इशारा बिट्टू के मेयर पद की दावेदारी और अधिक मजबूत कर देगा। समर्थकों को सुरेश भारद्वाज की हामी का इंतजार है। कृष्णानगर से दावेदारी सामने आने के बाद शिक्षामंत्री के दूसरे करीबी पार्षदों की नींद उड़ने लगी है, जो मेयर और डिप्टी मेयर बनने के सपने देख रहे हैं।
नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर बनाने में शिक्षामंत्री का अहम हाथ रहने वाला है। ऐसे में भाजपा पार्षद के करीबी लोग मंत्री से कृष्णानगर को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए लॉबिंग में जुट गए हैं।
अगले महीने होगा नए मेयर का फैसला
नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर पर अगले माह फैसला होगा। मेयर और डिप्टी मेयर का ढाई साल का कार्यकाल 20 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। नगर निगम में इस समय 21 भाजपा पार्षद हैं। सभी मेयर और डिप्टी मेयर बनने के सपने देख रहे हैं।
पार्टी चाहेगी तो लूंगा जिम्मेदारी : बिट्टू
कृष्णानगर वार्ड से भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार ने कहा कि वह अभी मेयर पद पर कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं। लेकिन, यदि सरकार और पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी देते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं। कृष्णानगर शहर का सबसे बड़ा वार्ड है। यहां से पहले भी मेयर चुने जा चुके हैं।