दुर्गा सप्तशती का पाठ समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला है। 17 अक्तूबर से नवरात्रि आरंभ हो गई हैं। इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यह पाठ करने से मां भगवती प्रसन्न होकर अपनी कृपा दृष्टि करती हैं। दुर्गा सप्तशती का पाठ तेरह अध्यायो और तीन चरणो में बंटा हुआ है। इन तेरह अध्यायों का पाठ नियम और निष्ठा के साथ करने से मन की मुराद पूरी होती है। दुर्गा सप्तशती का मतलब होता है, दुर्गा अर्थात दुर्ग यानि किला, सप्तशती अर्थात सात सौ यानि की जिस ग्रंथ में सात सौ मंत्रों को समाहित किया गया हो। इस पाठ को करने से दुर्गा मां असीम कृपा बरसाती हैं। जानते हैं कैसे करना चाहिए दुर्गा सप्तशती का पाठ क्या रखनी चाहिए सावधानियां...