पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कानपुर देहात। सरकारी विभागों से लेकर प्राइवेट संस्थानों में कोविड नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बारा टोल बूथ पर बैठने वाले कर्मी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं रोडवेज में बैठी सवारियों मास्क नहीं लगा रहे हैं।
एक तरफ डीएम लगातार मास्क पहनने व सैनिटाइज का प्रयोग करने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। मंगलवार को पड़ताल के दौरान बारा टोल बूथ पर अधिकतर कर्मी मास्क को चेहरे उतारे हुए दिखे। वाहन से टोल वसूलने के बाद सैनिटाइजर का भी प्रयोग नहीं कर रहे थे।
इधर, रसूलाबाद जाने वाली रोडवेज बसों में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक सीट पर दो से तीन लोग बिना मास्क के बैठे मिले। जबकि सवारियों से बस भरी हुई थी। कई सवारी सीट फुल होने के बाद गैलरी में खड़े मिले। रसूलाबाद खंड विकास कार्यालय में भी अधिकारी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे। पड़ताल के दौरान कोविड हेल्पडेस्क पर कर्मी नदारत मिले। हेल्पडेस्क की कुर्सी परिसर में थी। बीडीओ सच्चिदानंद बैठे रहे। वह मास्क को गले में लटकाए थे। जबकि उनके पास एक और व्यक्ति बिना मास्क के काफी देर बैठा रहा। संवाद
रोड़वेज बस में बिना मास्क लगाए बैठी सवारियां।- फोटो : AKBARPUR