न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:37 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
पूर्व सांसद अन्नू टंडन के गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अर्से से कांग्रेस से जुड़े लोगों में पार्टी छोड़ने की होड़ लग गई। शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष व 4 पूर्व प्रदेश व जिलास्तरीय पदाधिकारियों सहित जिले के सभी छह विधान सभा क्षेत्रों से 166 कांग्रेसियों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सभी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है।
जिले की पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से तालमेल न होने और पार्टी हित के कार्यों में सहयोग न मिलने को वजह बताया था।
उन्होंने प्रदेश संगठन के लोगों पर सोशल मीडिया पर हो रही अनर्गल बयान बाजी से दुखी होना भी कारण बताया था। अन्नू टंडन के बाद प्रदेश महामंत्री अंकित सिंह परिहार ने भी गुरुवार को पार्टी की वर्तमान नीतियों को संगठन विरोधी बताते हुए खुद को अलग कर लिया था।
पूर्व सांसद के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद शुक्रवार को उनके के समर्थन में इस्तीफा देने वालों की होड़ सी लग गई। प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजकर खुद को पार्टी से अलग करने वालों की संख्या डेढ़ सौ के पार पहुंच गई।
शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नेहा पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव वीर प्रताप सिंह, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजकुमार लोधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू को सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता का त्यागपत्र भेजा।
इसके अलावा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से तहसील व ब्लाकस्तरीय पदाधिकारियों ने भी अपने इस्तीफे प्रदेश अध्यक्ष को भेजे हैं। शुक्रवार को 166 लोगों ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया।
कांग्रेस छोड़ने वालों की विधानसभावार संख्या
सदर- 42
भगवंतनगर- 41
मोहान- 29
बांगरमऊ- 24
सफीपुर- 18
पुरवा- 12