न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:49 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
फतेहपुर के खागा में घाटों में खनन से पहले शुक्रवार सुबह दो खदान संचालकों के बीच गोलियां चल गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। राजस्व अधिकारियों के सामने रास्ते की पैमाइश कराने के बाद रास्ता बनाने की बात पर समझौता कराया।
दोनों पक्ष कई दिनों से रास्ते का निर्माण करा रहे हैं। पुलिस के सामने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया है। धाता थाना क्षेत्र में यमुना किनारे दो मौरंग खदानें अगल-बगल संचालन होना है। खदान चालू करने के लिए संचालकों के गुर्गे रास्ते बना रहें है।
एक खदान संचालक पिछले साल जिस रास्ते से गाड़िया निकाल रहा था, उस रास्ते पर दूसरे खदान संचालक ने अपना हक जताया। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया है। कई दिनों से मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे दोनों खदान संचालकों को गुर्गे असलहों से लैस होकर पहुंचे। रास्ते को लेकर कहासुनी करने लगे। अचानक दोनों के बीच फायरिंग चालू कर दी। इलाके के लोग सहम गए। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते की समस्या है।
पक्षों के बीच गहमागहमी हुई है। उन्हें शनिवार को बुलाया गया है। राजस्व कर्मी रास्ते की पैमाइश करेंगे। फायरिंग की बात किसी पक्ष ने नहीं बताई है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।