न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 14 Nov 2020 04:27 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
उत्तर प्रदेश के इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो गुटों के बीच रास्ते पर दुकान बनवाने को लेकर हुए पथराव और फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जिसमें ग्रामीणों व दबंगों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले और हवाई फायरिंग हुई।
लोग पुलिस के सामने भी पथराव कर रहे थे और पुलिस खड़े होकर तमाशा देख रही थी। पथराव में चार लोग घायल हुए हैं। इस दौरान बरेली मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से स्थिति संभाली है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में ग्रामीणों का खेतों में जाने का एक पुराना रास्ता है। इस पर एक पक्ष शुक्रवार को जबरन कब्जा कर दुकान बनवाने लगा। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई।
इसके बाद लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सैफई आलोक प्रसाद, सीओ भरथना चंद्र और पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। फिर भी लोग छतों से पथराव करते रहे। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों पर नियंत्रण पाया।