चंडीगढ़ में जसपाल भट्टीके नानसेंस क्लब ने सेक्टर 17 में पेट्रोल ब्याह कार्यक्रम के जरिए पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते मूल्यों पर बोलियों से कटाक्ष किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने लड़के वालों की तरफ से मांग की कि हमें शादी में कार नहीं, पेट्रोल और डीजल के कूपन चाहिए। कटाक्ष कार्यक्रम में लड़की वालों ने लड़के की मां और बुआ को गोल्ड और हीरे के आभूषणों की बजाय पेट्रोल डीजल के कपून की मालाएं पहनाईं। लड़के के पिता और फूफा को सोने की अंगूठी के बजाय गैस सिलिंडर दिया गया।
अगला वीडियो:
25 फरवरी 2021
24 फरवरी 2021