आगरा के थाना हरीपर्वत में एक दिन की थानेदार दसवीं की छात्रा इशिका बंसल ने सुबह 10 बजे चार्ज ले लिया। पुलिसकर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद इशिका बंसल ने थाने का निरीक्षण किया। थाने में आने वाली डाक प्रार्थना पत्र और सरकारी आदेशों की जानकारी ली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने भी उनसे बातचीत की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सैल्यूट किया। इशिका ने सभी कर्मचारियों से बात की। इशिका क्षेत्र में भ्रमण के लिए जाएंगी। एसपी सिटी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज विश्व बाल दिवस है। इसको देखते हुए यूनिसेफ ने डीजीपी को पत्र लिखा था।
अगला वीडियो:
19 नवंबर 2020
17 नवंबर 2020
16 नवंबर 2020
15 नवंबर 2020
13 नवंबर 2020
12 नवंबर 2020