पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर का नया रोपवे इस साल 25 अक्तूबर तक बनकर तैयार हो जाना था लेकिन कुछ मोडिफिकेशन कार्य के साथ ही कोरोना के चलते भी इसमें देरी हुई।
इसे हर हाल में फरवरी से पहले तैयार कर लेना है। इसके निर्माण से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी सुविधा होगी। नये रोपवे के निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने घोड़ा कटोरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान घोड़ा कटोरा पार्क, घोड़ा कटोरा झील का भी निरीक्षण किया।
बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं गुंडाराज स्थापित : तेजस्वी
बिहार में आपराधिक घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 26 हत्याएं हुईं। इसके अलावा कई जगहों पर लूट और राहजनी की भी घटनाएं हुईं। पटना में मंगलवार सुबह जक्कनपुर थानांतर्गत एक 12 वर्ष की बच्ची से छेड़खानी की कोशिश हुई।
हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ने का दावा किया है। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश का घेराव कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सीएम को जंगलराज का महाराजा बताया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान केंद्रित कराया है।