पुराने दौर में तो चंगेज खान, हलाकू और तैमूरलंग जैसे कई खूनी पैदा हुए हैं, जिन्होंने हजारों-लाखों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, लेकिन क्या आप आधुनिक इतिहास के उस खूनी के बारे में जानते हैं, जिसने एक ही रात में सात हजार लोगों का कत्ल करवा दिया था। इस शख्स को दुनिया 'बूचर ऑफ बांग्लादेश' यानी 'बांग्लादेश का कसाई' कहती है। उस रात उसने इतनी बर्बरता की कि उस दौर के लोग आज भी उसका नाम सुनकर ही सिहर उठते हैं।