न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 May 2020 04:07 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर श्रमिकों के लिए 300 बस चलवाने का अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में लिखा कि हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जो दिल्ली में रहते हैं, अपने-अपने प्रदेशों को वापस लौट रहे हैं। इसलिए पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 300 बसें दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से चलवाना चाहती है।
उन्होंने लिखा कि मुझे दुख है कि मजदूर पैदल ही अपने प्रदेशों में जा रहे हैं और कई मजदूरों की अलग-अलग दुर्घनटनाओं में मौत भी हो चुकी है। मई महीने में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रुम में जिन मजदूरों ने अपने आपको पंजीकृत कराया था, उसकी सूची, पत्र सहित दिल्ली सरकार के नॉडल ऑफिसर को भिजवाई हुई है। जिनकी संख्या करीब 89835 है। लेकिन आपकी ओर से उनको भिजवाने के संबंध में कोई उत्तर नहीं आया।
इसलिए पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 300 बसें दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से चलवाना चाहती है, जिनका खर्चा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी वहन करेगी।
उन्होंने आगे लिखा कि महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए हमें 300 बसें चलवाने की अनुमति दें। ये बसें हमें कुछ स्कूलों और अन्य स्रोतों से प्राप्त हो रही हैं, जो लॉकडाउन के कारण काम नहीं कर रही हैं।
राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। दिल्ली कांग्रेस कमेटी इसके लिए प्रतिबद्ध है। आशा है कि आप इस प्रयास में हमारा सहयोग करेंगे।

Delhi Congress chief Anil Chaudhary writes to CM Arvind Kejriwal stating that Congress wants to deploy 300 buses at borders of capital to facilitate movement of migrant workers to their respective states. He also wrote that expense of these buses will be borne by Delhi Congress. pic.twitter.com/UhjNUTOhsJ
— ANI (@ANI) May 19, 2020