पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
एनिमेटिड शो के बाद अब अलादीन बड़े पर्दे पर नजर आने को तैयार है। डिज्नी ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म अलादीन में जाने-माने एक्टर विल स्मिथ,मेना मसौद और ब्रिटिश अभिनेत्री नाओमी स्कॉट मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में विल स्मिथ जिन्न की भूमिका में हैं। दर्शकों और फैंस उनके लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
फिल्म अलादीन में एक्टर मेना मसौद अलादीन जबकि अभिनेत्री नाओमी स्कॉट जासमीन का किरदार कर रही हैं। पोस्टर में तीनों बेहद अलग दिख रहे हैं। विल स्मिथ ने फेसबुक के जरिए अलादीन में अपने लुक का खुलासा किया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
विल स्मीथ के फैंस उनके अलादीन के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर भी कर रहे हैं। बीते 11 अक्तूबर को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। यह टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म अलादीन का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर गाए रिची कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।