ब्रिटिश सिंगर एडेल पिछले दिनों पति साइमन कोनकी से अलग हो गईं। एडेल ने साइमन के साथ अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा था, लेकिन साल 2017 में ग्रैमी अवार्ड शो में पुरस्कार लेने के दौरान एडेल ने साइमन के साथ अपनी शादी की बात को कबूला था। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। अलग होने के बाद एडेल नई शुरुआत कर रही हैं। हाल ही में उन्हें अपने दोस्त ड्रेक की बर्थडे पार्टी में देखा गया था। एडेल एक बार फिर अपनी सोशल लाइफ जीने की कोशिश कर रही हैं। एंजेलो (उनका बेटा) के बाद वह बाहर नहीं निकलना चाहती थीं और अब वह सात साल का है। एडेल को मूवऑन कराने में उनकी दोस्त बियॉन्से नॉलेस उनका भरपूर साथ दे रही हैं।