अगर आपको रोने के लिए अवॉर्ड दिया जाए तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ होता है उत्तर अमेरिका में स्थित देश मैक्सिको में। हर साल एक नवंबर को मैक्सिको में मृत दिवस (द डे ऑफ द डेड) मनाया जाता है। इस दिन यहां लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर जाते हैं और उनके लिए दुआएं करते हैं। साथ ही पूर्वजों को याद कर रोते हैं। यह एक तरह से उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।