पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सोनीपत। किसान आंदोलन को लेकर गुरु योगेश्वर व शिष्य बजरंग पूनिया ट्वीट कर अपनी बात रखी। जहां योगेश्वर दत्त ने सीएम मनोहर लाल के ट्वीट पर अपनी बात रखी है, वहीं बजरंग पूनिया लगातार किसानों का समर्थन रखते हुए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, पहलवान विनेश फौगाट ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है।
पहलवान एवं भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया कि सभी किसान भाई सहयोग करें। राज्य और केंद्र सरकार हर जायज मुद्दों का समाधान करेगी। जबकि उनके शिष्य बजरंग पूनिया ने पहला ट्वीट किया कि किसान देश की रीड की हड्डी है। किसानों को मत रोकिये। देश के अन्नदाता को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। बल प्रयोग से कभी किसी की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। अपनी पीढ़ियों के भविष्य को बचाने सड़क पर उतरे किसानों की बात सुने सरकार। इसके बाद बजरंग पूनिया ने शनिवार शाम को दूसरा ट्वीट किया कि सबका पेट भरने वाला अन्नदाता अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। सभी उनका साथ दो, उनकी आवाज बनो। राजनीति बाद में कर लेना, पहले किसान के बेटे है, किसान के घर जन्म लिया।
महिला पहलवान विनेश फौगाट ने ट्वीट किया कि जय जवान, जय किसान। इन्हीं के दम पर ही तो है सारा हिंदुस्तान। विनेश ने किसान आंदोलन के साथ होने की बात लिखकर टैग किया है।