न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 04:46 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने हरियाणा के रेप मामलों पर भाजपा सरकार को घेरा है।
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत में सांसद ने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान महज अखबार के विज्ञापन तक ही सीमित रह गए हैं। निर्भया केस के बाद देशभर में लोग सड़क पर थे, लेकिन उस केस के इतने साल बाद भी क्या बदलाव आया है। मैं इसके लिए भाजपा से जवाब चाहती हूं। सरकार ने इन्हें रोकने के लिए क्या उपाय किए हैं?'
बता दें कि हरियाणा में तीन अलग-अलग जगहों पर दरिंदगी हुई है। जिनमें दो बच्चियों की रेप के बाद हत्या कर दी गई, वहीं एक अभी भी मौत से जूझ रही है।
पहली घटना जींद में अंजाम दी गई। 13 जनवरी की सुबह एक लड़की का शव मिला। वह 10वीं की छात्रा था और कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद के गांव की रहने वाली थी। पानीपत में 12 साल की बच्ची का शव मिला। उसे दो लोग लोहड़ी देने के बहाने बुलाकर ले गए और
रेप करने के बाद गला घोंटकर मार डाला।
पंचकूला जिले के पिंजौर शहर में रेप की घटना ने तो इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। एक व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची के
प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।