पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर देशव्यापी चर्चा होनी चाहिए, इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए। अगर देश को आगे बढ़ना है, तो ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस मुद्दे पर जो भी कानून लाने हैं, उन्हें लाया जाए।
प्रसाद ने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था कम हो रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण में नहीं है। पर्यावरण, जल संकट, प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव भारत की आबादी में वृद्धि के कारण है। राष्ट्रहित के मुद्दों पर हमें राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ काम करना चाहिए।
भाजपा में शामिल होने की खबरें, कांग्रेस ने किया खंडन
जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी शुक्रवार सुबह से ही तेज थीं। कहा जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये सब अटकलें प्रसाद के एक ट्वीट के बाद थम गईं। जिसमें उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा की निंदी की।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, अमित जी, भाजपा के कारण रोजगार की जो भयावह समस्या देश में व्याप्त है, वह उत्तर प्रदेश में और भी गहरी है। कांग्रेस इसको दूर करने हेतु संघर्षरत है, हम यह संघर्ष और तेज करेंगे। आपके स्वास्थ्य सेवा संदर्भित विचारों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी उनके पार्टी छोड़ने की अफवाहों को गलत करार दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस बार जितिन प्रसाद पर धौरहरा की बजाय लखनऊ से लड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
सार
- कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर देशव्यापी चर्चा होनी चाहिए।
- इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
- अगर देश को आगे बढ़ना है, तो ठोस कदम उठाने होंगे।
- उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस मुद्दे पर जो भी कानून लाने हैं, उन्हें लाया जाए।
विस्तार