न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 23 Dec 2019 03:23 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा आज कोलकाता में बड़ी रैली की है। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ दिखाती है कि लोग नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हैं।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस कानून का विरोध करके केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। ममता को कानून के पक्ष में भारी समर्थन देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि जनता ने वोट बैंक की राजनीति को खारिज कर दिया है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी राजनीति को हमेशा ही राष्ट्रीय हित से ऊपर रखा है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य पड़ोसी देशों में प्रताड़ित किए जा रहे लोगों का भला करना है। हमारी रैली में लोगों की भीड़ से पता चलता है कि लोग नागरिकता संशोधन कानून पर सरकार के फैसले के साथ हैं।
नड्डा ने कहा कि हमारे देश में मुस्लिम फले-फूले जबकि पाकिस्तान में हिंदू प्रताड़ित हुए। टीएमसी, अन्य विपक्षी दल सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे हैं, संशोधित कानून नागरिकता प्रदान करता है न कि नागरिकता छीनता है। आज हमने देखा कि बंगाल मोदी जी के साथ खड़ा है। यहां की जनता ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का स्वागत किया है। बंगाल के लोग 'देश-भक्त' हैं।
रैली में पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। भाजपा की रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े।